फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी एक अच्छा व्यायाम - सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने कहा कि तैराकी एक अच्छा व्यायाम है। खेलों में भी तैराकी का स्थान है। वर्तमान में खेल युवाओं के लिए बेहतर करियर का विकल्प बन गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीडीओ पीसी जायसवाल ने तरणताल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा तैराकी एक बहुत अच्छा शारीरिक व्यायाम है। तैराकी के क्षेत्र में बागपत जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यदि उन्हें अवसर प्राप्त होता है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की ताकत रखते हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी को निर्देश दिए कि खेल प्रतिभाओं को आमंत्रित करें और उन्हें आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें ।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी ने बताया कि तरणताल से पंजीकरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति को पंजीकरण फार्म प्राप्त करके 200 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा। 18 वर्ष तक के तैराकी के लिए उन्होंने बताया यदि 18 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति है जो तैराकी करना चाहता तो उसे प्रतिमाह 500 शुल्क देना होगा। तरणताल 30 जून तक चलता रहेगा। सुबह का समय छह से आठ बजे और शाम का समय चार से आठ बजे निर्धारित किया है। इस दौरान डीडीओ हुब लाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, कोच रितिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें