फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल दूसरें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बीएसएनएल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को दूसरे दिन कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय संघ के आह्वान पर बड़ौत बीएसएनएल कर्मचारियों ने सोमवार को एक्सईएन कार्यालय में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि सारी प्राइवेट कंपनियों को 4जी कनेक्शन की बिक्री के अधिकार दिए गए हैं, लेकिन बीएसएनएल को अभी तक 4जी की बिक्री की अनुमति नहीं दी। उनकी अन्य मांगों में तृतीय पे कमीशन लागू कराने, बीएसएनएल की संपत्ति बीएसएनएल के नाम कराने और कर्मचारियों को जीपीएफ फंड का हिसाब कराने की मांग है। इसमें धरने में मिथलेश तिवारी, अजयपाल आर्य, कैलाशनाथ तिवारी, चश्मवीर, राजकुमार, प्रमोद बालियान, जयप्रकाश, रहमत ईलाही, बबीता, सुमन, ब्रजमोहन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें