फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला में खंभे से टकराई रोडवेज, चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। टांडा-रमाला मार्ग पर किरठल गांव के पास रोडवेज बस बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चार यात्री घायल हुए हैं। हाईटेंशन लाइन से बस टकराने के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का कहना है रूट पर बिजली की लाइन के तार सड़क पर लटके हुए हैं। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बार-बार कहने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

टांडा मार्ग पर किरठल के पास बड़ा हादसा टल गया। रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर बड़ौत आ रही थी। जब वह किरठल गांव से आगे पहुंची तो यहां अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। तार बस पर ही झूल गए। यात्रियों में भगदड़ मच गई। बस में सवार गौरव कुमार, संदीप कुमार, सहदेव चौहान और नीतू को चोट लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार सड़क पर झूल रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम का कोई ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई अधिकारी ग्रामीणों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें