बागपत। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होने वाले स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम शामिल होने के लिए जिले के 100 स्वच्छाग्रही और महिला ग्राम प्रधानों को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12 फरवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिले के स्वच्छाग्रही और महिला ग्राम प्रधान स्वच्छता का संकल्प लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें साफ सफाई के मंत्र देंगे। 12 फरवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री अपना संदेश प्रधान ओर स्वच्छाग्रही तक पहुंचाएंगे। रविवार को विकास भवन से सीडीओ पीसी जायसवाल ने उन्हें स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना किया। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 100 महिला ग्राम प्रधान और स्वच्छाग्रही को रवाना किया।