फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंगदपुर गांव के प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो कुछ बच्चे रोगों से पीड़ित मिले, इनका सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि शनिवार को अंगदपुर गांव मेें प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी, जहां पर उन्होंने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहां पर रिया, दीया, प्रिया, सलोनी, सोनम, नेहा, अर्जुन, अमरदीप, सोनी अत्यधिक रोग से पीड़ित मिले, उन्हें सीएचसी लाकर इलाज कराया और उनके घर भेजा। अधीक्षक ने बताया कि गांव में पानी खराब होने से बच्चों में खुजली, आंखों का रोग के अलावा संक्रामक रोगों के कीटाणु पाए गए, वहां पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें