बड़ौत (बागपत)।
ककड़ीपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि ठेकेदार द्वारा पानी की दिशा बदलने का काम किया जा रहा है, इस पर रोक लगाई जाए।
दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक रास्ता बनाया जा रहा है, एक ओर खेत और दूसरी तरफ आबादी है, जमीन की ढलान उत्तर से दक्षिण और पूर्वी पश्चिम है, लेकिन ठेकेदार प्रधान से सांठगांठ कर पानी की दिशा पूर्वी की ओर कर रहा है, जबकि तालाब पश्चिमी की ओर है और ढलान में उधर ही है। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि ठेकेदार द्वारा लगाए खंड़जा को ठीक स्थिति मेें लगवाया जाए। इस अवसर पर अशोक, अजित सिंह, राहुल पंवार, बलवान, अमरपाल, नरेंद्र, कंवर पाल सिंह, रविंद्र, यशवीर, नीटू, राजन आदि रहे।