पिलाना/छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, बालैनी में छात्र छात्राओं ने मतदान जागरूक रैली निकाली गई। इसके माध्यम से मतदान करने के लिए लोगों से आह्वान किया। प्रधानाचार्य आरती खन्ना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को शुभारंभ कराया। मतदाता जागरूकता रैली गलियों से होते हुए वापस कॉलेज में आकर खत्म हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि मतदान हर मतदाता का अधिकार है। हर एक वोट गांव के प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक का चुनाव करती है। इसलिए हर वोटर को अपनी वोट डालनी चाहिए। इसमें मनमोहन, संदीप, अजय, ओमपाल, दीपक, अमित, श्वेता, ऋतु, सोनम, गीता आदि मौजूद रहे।
छपरौली क्षेत्र के लूंब गांव स्थित आर्यन ग्लेक्सी एकेडमी के छात्र छात्राओं ने तुगाना और लूंब में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से बताया कि मतदान हमारा अधिकार है। एक-एक वोट कीमती है। एक वोट से ही सरकार बन जाती है। हमारा एक वोट देश का भविष्य निर्धारित करता है, इसलिए मतदान जरूरी है। मतदाता जागरूकता रैली निकाली और सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। रैली में प्रधानाचार्य अनंग पाल आर्य, अमित चौहान, युवराज सूर्या, देव, अर्जुन, निखिल, प्रिया, कविता, पूनम, रूबी, रिया, वंशीका आदि रहे। कस्बा छपरौली के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री शांति सागर कन्या इंटर कॉलेज, जनविजय इंटर कॉलेज कूड़ी नांगल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन हवन का आयोजन किया।