बड़ौत (बागपत)। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वालिया ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमें मिशन 2019 को शत प्रतिशत पूरा करने का संकल्प लिया।
नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में बृहस्पतिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वालिया ने महिला मोर्चा की सदस्यों से आह्वान किया कि वे पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री पद पर आरूढ़ करने के लिए पार्टी हित में कार्य करें और पार्टी के विकास कार्यों व नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं के ऊपर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है वे यदि चाहें तो पार्टी के विकास की हर गतिविधि को घर घर तक पहुंचा सकती हैं। उन्होंने कहा इस समय प्रदेश के हर मतदाता तक पहुंचने का लक्ष्य पार्टी की ओर से रखा गया है। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी महिला कार्यकर्ताओं को कमर कस कर काम करना है।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुचिता पाठक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपमाला संतोषी, क्षेत्रीय मंत्री शारदा चतुर्वेदी, निर्मल गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय आदि ने महिलाओं से आह्वान किया कि महिलाओं के बल पर ही केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला सिंहल ने अतिथियों और मोर्चा की सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसमें जिला मीडिया प्रभारी अनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष बाला बंसल, अर्चना गर्ग, गीता देवी, जिला मंत्री पारुल, बोबिल कुमारी, कोषाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कौशल त्यागी, ममता गुप्ता, विजयवती, पूनम देवी, मिथलेश आदि रहे।