फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतकर लौटे कबड्डी खिलाड़ी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नेपाल में हुई इंटरनेशनल प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता में नगर निवासी शुभम धामा ने गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर बागपत जनपद का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नेपाल में चार से सात जनवरी तक इंटरनेशनल प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सात देशों की टीम ने प्रतिभाग किया। खेकड़ा के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी योगेंद्र धामा के पुत्र शुभम धामा ने भी उक्त प्रतियोगिता मेें प्रतिभाग किया। उनकी टीम ने मलेशिया की टीम को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। बृहस्पतिवार को नगर आगमन पर शुभम धामा को समारोह में लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसमें सभासद संदीप धामा, ब्रजपाल, ब्रह्म सिंह, लोकेश, महिपाल, विनोद, धर्मपाल, अंकुश, महेंद्र, लालसिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें