फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर चल रही दो दिवसीय हड़ताल बुधवार को समाप्त कर दी। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर व सुरेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में जनपद के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, टीजी-2 सहित अन्य कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। जिला संयोजक मनोहर सिंह ने कहा समिति निगम के कर्मचारियों के हकों के लिए संघर्षरत हैं, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, ऐसे ही समय-समय पर हंगामा-प्रदर्शन व धरने चलते रहेंगे। उन्होंने न्यूनतम 18 हजार रुपया प्रतिमाह वेतन, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, विभाग में नई नियुक्तियां करने, ग्रेच्युटी का भुगतान 45 दिन प्रतिवर्ष के हिसाब से करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, छठे व सातवें वेतन आयोग के वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई। बाद में यह चेतावनी देते हुए कि हड़ताल समाप्त कर दी गई कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं होती तो कर्मचारी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इसमें अधिशासी अभियंता बागपत राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम बड़ौत गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय प्रभारी सुधाकर, एसडीओ रितेश्वर बंधु, एसडीओ विकास अहलावत, एसडीओ गोपाल, जेई रवि प्रताप, आलोक, पवन, गुलशन, नरेंद्र प्रताप, विकास, प्रदीप गुप्ता, राकेश, अश्वनी, राजीव, रविंद्र, खलील, सुनील, आरिफ, सुमन, धर्मपाल, ग्यासुद्दीन, राज सिंह, बूल चंद, राधेश्याम गुप्ता, राजीव, धर्मेंद्र, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें