फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से नहलाकर किया चौधरी साहब को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सिरसली गांव में शनिवार को समग्र परिवर्तन संगठन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कश्यप चौपाल में यज्ञ हुआ। इसमें लोगों ने वेदमंत्रों के साथ आहुति दी। इसके उपरांत चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें मास्टर कर्ण सिंह, ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, रविंद्र तोमर, बाबूराम, कालूराम, रामफल कश्यप, सुरेश, सुंदर दलित, प्रकाश सैनी, सुरेश, मेघदास, रामबीर, आशीष तोमर, कृष्णपाल, देवेंद्र आदि रहे।
उधर, रंछाड़ गांव में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को ग्रामीणों ने दूध से नहलाया। इस अवसर पर रविंद्र हट्टी, देवेंद्र प्रधान, सतपाल तोमर, इकबाल प्रधान, जयप्रकाश, मोनू सिंह, शिवम, विकास आदि रहे। ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज, मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज, फतेहपुर पुट्ठी की श्री साई ग्लोबल एकेडमी, तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में भी पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी चरण सिंह को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें