फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने पत्थर डालकर यमुना की धार को मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली खादर में रेत खनन ठेकेदारों ने यमुना की धार को पत्थर आदि डाल मोड़ दिया। इससे कस्बे के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करेंगे।
विज्ञापन

छपरौली में खनन ठेकेदारों द्वारा ओवरलोडिंग ट्रकों के द्वारा रेत खनन किया जा रहा है और सरकार को इससे राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। ठेकेदारों ने पोप लेन मशीन से यमुना नदी में गहरे गड्ढे खोद दिए हैं इससे बच्चों के नदी में डूबने की आशंका बढ़ गई है। इतना ही नहीं ठेकेदारों ने पत्थर आदि डालकर यमुना की धार को भी मोड़ दिया। इससे कस्बावासियों में भारी आक्रोश है और वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत करेंगे। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कस्बे के लोगों की शिकायत की जांच कराई जाएगी। नदी में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें