बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट एकेडमी पर सोमवार को टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेला गया। टीपीजी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
पहली पारी में टीम ने 211 रन बनाए। इसमें मनुज नागर ने 74, प्रिंस ने 41, शुभम का 32 रन का योगदान दिया। एसपीआरसी क्रिकेट एकेडमी के सौरभ ने चार, अश्वनी सरोहा ने तीन, ओम ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एसपीआरसी की टीम 127 पर आल आउट हो गई। अनिरुद्ध राणा ने 35 और विक्रांत ने 25 रन बनाए। टीपीजी के गेंदबाज आशीष ने तीन, यश ने दो विकेट लिए।
दूसरी पारी में टीपीजी ने 286 रन बनाए। शुभम ने 112, मनुज ने 83, सक्षम ने 40 रन का योगदान दिया। एसपीआरसी की तरफ से अश्वनी सरोहा ने चार विकेट लिए। जवाब में एसपीआरसी के बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 195 रन बना सकी। विनायक और नीतिश ढाका ने 50-50 रन का योगदान दिया। अश्वनी सरोहा ने 45 रन बनाए। टीपीजी की तरफ से गेंदबाजी कर प्रिंस ने तीन और विक्रांत ने दो विकेट लिए। 175 रन से टीपीजी ने मैच जीता। इसमें अश्वनी सरोहा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज आशीष को चुना। इसमें भूपेंद्र चौधरी, विकास, पुष्पेंद्र चौधरी, जयपाल सिंह, प्रदीप ढाका, इंद्रपाल शर्मा मौजूद रहे।