फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल कर्मचारी का लापता बेटा सकुशल लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सहकारी चीनी मिल के कर्मचारी का लापता 14 वर्षीय बेटा सकुशल घर वापस लौट आया है। उसने बताया कि वह ट्रेन से शामली चला गया था। शामली रेलवे स्टेशन पर दो रात गुजारी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी राज कुमार पुत्र कर्म सिंह सहकारी चीनी मिल बागपत में कर्मचारी हैं। बृहस्पतिवार को उनका 14 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार पुलिस लाइन में खेल देखने घर से गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया । शनिवार को अरविंद सकुशल घर वापस लौट आया। उसने परिजनों को बताया कि वह ट्रेन में बैठ कर शामली चला गया। दो रात शामली रेलवे स्टेशन पर गुजारी। वह किसके साथ गया, इसके बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। पिता ने कोतवाली पुलिस को बेटे के लौटने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि किशोर लौट आया है। उससे पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें