फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर की जा रही हवाई बातें: शोकेंद्र तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अर्जुन अवार्डी पहलवान और सपा नेता शोकेंद्र तोमर ने कहा कि सपा सरकार में कराए कार्यों पर भाजपा श्रेय लूटने का काम कर रही है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के नाम पर कई जिलों की जनता को भाजपा के मंत्री बहका रहे हैं। हवाई बातें की जा रही है। यदि भाजपा जनता की हितैषी हैं, तो महिला अस्पताल क्यों शुरू नहीं कराया। मलकपुर चीनी मिल से गन्ने का बकाया भुगतान क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोनीपत स्टैंड स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा नेता शोकेंद्र तोमर ने कहा कि हाईवे का हल्ला बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। दिखावे के लिए भाजपा शिलान्यास कराती है। छपरौली पुल का विधानसभा चुनाव से पहले शिलान्यास किया। तब भाजपा नेताओं ने कहा था कि यूपी में उनकी सरकार नहीं है। अब यूपी, हरियाणा और दिल्ली में सरकार है तो पुल का निर्माण अब तक क्यों नहीं किया। े
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिर्फ हवाई बातें की जा रही है, लेकिन बागपत की जनता अब असलियत समझ चुकी है। मलकपुर चीनी मिल से बकाया भुगतान क्यों नहीं दिलाया। बागपत के किसान के सात सौ करोड़ रुपये फंसे हैं, लेकिन चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रही है। किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। विपक्ष की एकता से ही भाजपा बौखलाकर रह गई है। कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें