फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कान्हा के भजन गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। व्रत रखे और मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और कई जगह धार्मिक कार्यक्रम हुए। कान्हा की लीलाओं का बखान भी किया गया। बच्चों को आकर्षक तरीके से कान्हा रूप में सजाया गया।
विज्ञापन

रविवार को भी बागपत शहर और देहात के कई गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। बारिश थमने के बाद मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। लोगों ने व्रत रखे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। शहर के ठाकुरद्वारा मंदिर, शालिग्राम मंदिर, बागेश्वर मंदिर और सिसाना रोड मंदिर में कार्यक्रम हुए। श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया। कई जगह भगवान की लीलाओं को एलईडी के माध्यम से दिखाया गया।

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के श्रीराधा कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर की फूलमालाओं से सजावट की गई। उसके बाद महिलाओं ने भजन, कीर्तन किया, जिसमें भक्तों ने धर्मलाभ उठाया। आसपास के लोग भी शामिल होने पहुंचे। ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। संचालिका नीरू दीदी ने विचार रखे। अंजू दीदी, छाया मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आज पुलिस लाइन में कार्यक्रम
बागपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन सितंबर को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रात आठ बजे दीप प्रज्ज्वलन और भजन संध्या आयोजित की जाएगी और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें