फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर में मांगों को लेकर शिक्षकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचारी की शिकायत की। चेतावनी दी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले कार्यकर्ता डीआईओएस दफ्तर पर इकट्ठा हुए। यहां शिक्षकों की मांगों को लेकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मांग वित्त विहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन मुख्य है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा ने मृतक आश्रित की नियुक्तियों और गत वर्ष हाईस्कूल बड़ौत ओर ललियाना में वेतन भुगतान की समस्या उठाई। आरोप लगाया कि कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पेंशन पुनरीक्षण के कार्य में देरी करने का आरोप लगाया। समस्याओं के समाधान के लिए डीआईओएस से नोकझोंक हुई। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, संरक्षक इंद्रपाल सिंह, डॉ. जाकिर हुसैन, पंकज शर्मा, ओंकारदत्त शर्मा, सूबे सिंह, सत्यवीर सिंह, कुलदीप, अशोक कुमार, विनोद कुमार, अनुज कुमार, विनय कुमार, आदिश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें