रमाला (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल में 29 जुलाई को होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव को डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने स्थगित किया। प्रबंधक समिति के साधारण सदस्य ऋषिपाल सिंह ने डीआईओएस से शिकायत की निर्वाचन अधिकारी ने अपनी ओर से मतदाता सूची में एक मतदाता का नाम जोड़ दिया है। कॉलेज की ओर से बनाई गई सूची के अनुसार मतदान कराया जा रहा है। चुनाव में इस गड़बड़ी को देखकर डीआईओएस ने चुनाव का स्थगित करा दिया। दूसरी तरफ 10 अगस्त तक कॉलेज के पांच साल तक के स्वीकृत आदर्श प्रशासनिक योजना के साधारण सदस्यों की सूची निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई। यह भी निर्देश दिए जो भी सूची दी जाएगी, वह डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी एवं चिट्स मेरठ से प्रमाणित होनी चाहिए।