फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की शिकायतों पर प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में प्रधान के आवास पर विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों की बैठक हुई। इसमें नहर की जमीन पर अवैध कब्जे, तालाब की खुदाई और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मंडलायुक्त से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

गांव के प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने कहा कि गांव में जल निकासी की समस्या से ज्यादा गंभीर है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज समस्या को लेकर ग्रामीण उनके पास आते हैं, लेकिन वह प्रशासन के सामने बेबस हो गए हैं, क्योंकि कई बार तालाब खुदाई कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नहर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। नहर का संचालन हो जाए तो जलनिकासी की भी समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अफसरों को इससे अवगत करा चुके है अब मंडलायुक्त से ही इसकी शिकायत करेंगे। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता मोहन शर्मा और संचालन तेजवीर सिंह ने किया। कर्मवीर, संजय, अमरपाल, धर्मवीर, प्रमोद, नरदेव, आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें