बड़ौत (बागपत)।
किस्टू ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया।
नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर और स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सिस्टर जस्सी जोश ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अजल, नव्या, खुशी, हर्षिता ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बालिकाओं ने भारत नाट्य प्रस्तुत किया। वंशिका, साक्षी, अभिनव, अभिजीत आदि ने नाटक की प्रस्तुत की। विद्यालय के बच्चों ने बैंड का सुंदर प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन से खुश होकर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने बैंड लीडर काजल को 11 हजार रुपये और बैंड मास्टर राजू को शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अनुशासन में रह कर स्कूल के विकास में योगदान देने के लिए जिम्मेदारी की शपथ ली।
इस अवसर पर सिलहेवा को हेड ब्वाय, आयुषी तोमर को हेड गर्ल, अमन को वाइस हेड ब्वाय, नेहा को हेड गर्ल वाइस चुना गया। इस मौके पर अमित राणा ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी बल दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर अतिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर जस्सी जोश ने चेयरमैन अमित राणा, मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र सहित अन्य अतिथियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस समारोह के आयोजन में सोहन पाल तोमर, डॉ. शमशाद, सिस्टर अमला, सोनिया आदि का योगदान रहा है।