फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद के मुख्य मार्गों पर इस समय गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक मौत के दूत बनकर दौड़ रहे है। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन न तो इन्हें रोकने के लिए शुगर मिल पहल कर रही है और न ही पुलिस प्रशासन।
विज्ञापन

दरअसल ज्यादातर ट्रकों में गन्ना को क्षमता से अधिक भार तक लादा जाता है। ऐसे ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों पर हादसे की संभावना बढ़ जाती है। हाईवे से लेकर अन्य मार्गों की हालत पहले से ही बदतर है। ऐसे में इन ओवरलोड वाहनों के कारण हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोड वाहनों पर रोक लगनी चाहिए। मगर इसके लिए न तो चीनी मिल प्रबंधन आगे आ रहा है और न ही पुलिस प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई कदम उठाया गया है। उधर, एआरटीओ आरपी मिश्रा का कहना है कि चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें