फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन का दोहरीकरण हुआ तो चमकेगा बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नया साल और नई उम्मीदें। दिल्ली से सटे इस इलाके को विकास की जरूरत है। ऐसे कई काम हैं, जो पूरे हो गए तो विकास के आसमान पर बागपत चमक उठेगा। रेलवे लाइन का दोहरीकरण से आसपास के कई जिलों को लाभ होगा। लोकसभा चुनाव से पहले इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए साल 2016 में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने 1450 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति दी । करीब 175 किमी लंबी दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन का यदि दोहरीकरण हो गया तो लोगों को बड़ा लाभ होगा। कई-कई घंटे ट्रेन में बरबाद होने से बच जाएंगे। दोहरीकरण के अलावा रूट पर दो ओवरब्रिज और अंडरपास की मंजूरी भी मिल चुकी है, देखने वाली बात यह होगी कि कितनी जल्दी इसका निर्माण कार्य शुरू होता है। दिल्ली और सहारनपुर के बीच में आवागमन आसान हो जाएगा। 18 सितंबर 1997 में जिला घोषित होने के बाद भी अभी तक मुख्यालय पर ढेरों सुविधाएं नहीं है। उम्मीद की जानी चाहिए कि नए साल में रेलवे के दोहरीकरण समेत आमजन की अन्य समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा।

मेट्रो के लिए भी किया जा रहा प्रयास
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा दिल्ली से बड़ौत तक मेट्रो के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। मेट्रो के संचालन से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें