अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर के जेपी यादव बैंकट हाल में रविवार के दिन चौधरी गिरवर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने गरीबों को कंबल बांटे। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने कंबलों का वितरण किया। इसमें एएम अंसार, दिनेश जैन ट्रस्ट के चेयरमैन, रामपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव, मनोज यादव, नितिन यादव, अनिल पाराशर, जयपाल यादव, राशिद अंसारी, डॉ. अशोक आदि रहे।