बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत मेडिसिटी हास्पिटल का वार्षिक स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनका मकसद जनपद का चहुुंमुखी विकास करना है। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, संस्थाध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, प्रदीप तोमर, डॉ. नेपाल सिंह, प्रधानाचार्य जेपी सिंह और प्राचार्य डॉ. स्वाति पटनवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनका मकसद जनपद का चहुंमुखी विकास करना है। चाहे यहां के किसानों की बकाया गन्ना भुगतान की समस्या हो, चाहे जर्जर सड़कों और लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था की। उन्होंने कहा शिक्षा ही आपको अंधकार से प्रकाश की ओर ला सकती है। मनुष्य का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए उन्होंने प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को सही दिशा में कड़ी मेहनत करने का संकल्प दिलाया। साथ ही बड़ौत मेडिकल हास्पिटल की स्वास्थ्य क्षेत्र मेें अच्छा काम करने की सराहना की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधी। अंत मेें डॉ. मनीष तोमर, प्रोफेसर आरपीएस तोमर और प्रदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मेें डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. मनीष तोमर, डॉ. आशीष चौधरी, रामपाल सिंह और चौधरी केहर एजूकेशन ट्रस्ट परिवार के सदस्यों का योगदान रहा।