बड़ौत (बागपत)।
विजयीभव स्कूल का शनिवार को वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा के प्रकाश से ही क्षेत्र का विकास संभव है।
राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, मास्टर रामपाल सिंह, चेयरमैन सतीश मान, डॉ विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या प्रीति चौधरी और प्रोफेसर लेखपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि चिंता करना किसी चीज का हल नहीं है। हमेशा ईमानदारी व सच्चे मन से मनुष्य कल्याण में काम करें। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। बच्चे शिक्षित होगा, तभी क्षेत्र, समाज व देश का विकास होगा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विजयीभव स्कूल के सराहना कार्य पर प्रशंसा की।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। बाद में अतिथियों ने स्कूल के मेधावी बच्चों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी, टीना और विवेक ने संयुक्त रूप से किया। इसमें डॉ. नेपाल सिंह, भूपेंद्र मान, काजल, मीनाक्षी तोमर, मीनाक्षी चौधरी, राशिका, भास्कर दत्त शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच दीपक राणा, सचिन वत्स आदि रहे।