बागपत। नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। पूर्व में कराए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। अपने चुनाव चिह्न सितारा के निशान पर वोट देने की मांग की। राजूद्दीन ने कहा कि वह सर्व समाज को एकसाथ लेकर चलते हैं। देशराज, कुरैशियान, माता कॉलोनी, ईदगाह, बाहरी बस्ती, पांडव रोड सहित अन्य मोहल्लों में वोट मांगे।