बालकों की लंबी कूद सुमित ने जीती
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बाल दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पांच दिवसीय खेल महोत्सव का सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से शुभारंभ किया।
खेल महोत्सव का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं हैं, जो संसाधनों के अभाव मेें गांव तक सीमित रह जाती है। यदि उन्हें सुविधा दी जाए तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करेगी। आज बेटियां भी लड़कों से कम नहीं है। खेल महोत्सव के प्रथम दिन रस्सा कसी, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।
रस्सा कसी मेें कक्षा दस की टीम ने बाजी मारी। बालकों की लंबी कूद में सुमित प्रथम, आदित्य द्वितीय और सागर तृतीय रहा। बालिका वर्ग की ऊं ची कूद में नेहा प्रथम, साक्षी द्वितीय और प्रीति तृतीय रही। इससे पहले बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम्, मां तुझे सलाम, वतन के रखवाले के अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बढ़ती बेरोजगारी और जनसंख्या के दुष्परिणाम, भ्रष्टाचार पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर नेहरू जी को याद किया और उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। संचालन रण पाल ने किया। इसमें प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम ने भी विचार रखे ।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोलह से
खेकड़ा। नगर स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सोलह नवंबर से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता होगा। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने दी।