बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और संगठनों ने गोष्ठियां कर जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मंगलवार को इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में बाल दिवस मनाया । इसमें प्रबंधक अजय चौधरी, अध्यक्ष शशि चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. एस कुमार, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पारुल सिंघल और देवेंद्र प्रताप सिंह ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। चिराग जैन ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के उपाय बताए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में बाल दिवस मनाया। बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक आनंद कुमार, निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रधानाचार्य एसपी सिंह, प्रदीप कुमार, श्याम रत्न, अंजेश यादव, अमन झा, अरशद, राधेश्याम, रश्मि यादव, अनुज धामा मौजूद रहे।
श्री यमुना इंटर कॉलेज में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई। सतीश कुमार, आनंद कुमार शर्मा, मुकेश राज शर्मा, हितेष कुमार, अरूण, हरपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, अंकुर त्यागी, अजय कौशिक, रविंद्र यादव मौजूद रहे। स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च में बाल दिवस मनाया। वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ डॉ. आरके घई ने किया। फिरोज कुरैशी, ज्योति शर्मा, रजनी का सहयोग रहा। त्रिवेणी कॉलेज में बाल दिवस मनाया । पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। आके शुक्ला, विनय राणा, सरल राणा, सुखपाल का सहयोग रहा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय एकता सद्भावना मिशन कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया। नगर पालिका में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें वकील अहमद, अनिल देव त्यागी, कैलाश चंद शर्मा, दीपक शर्मा, आलोक शर्मा, पंडित अमर सिंह, हाशिम, अकबर, इकबाल, यामीन, अब्दुल हकीम मौजूद रहे। रालोद कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, अवनीश पहलवान, गौरव, रविंद्र, अमित, योगेंद्र, सलीम, उस्मान, मनोज, शौकत, आजाद, जितेंद्र, रामकुमार मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में चिल्ड्रन डे मनाया गया। इस मौके पर मेले का आयोजन किया, इसका शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीएस सिसौदिया ने किया। मेले में सामान के स्टाल लगाए। लक्की ड्रा का आयोजन किया, इसमें प्रथम पुरस्कार संदीप, शिवम, आर्यन को दिया। सांत्वना पुरस्कार आदित्य, मानसी, देवांश, परी, प्रतीक, मयंक, कशिश, वंश त्यागी, आदित्य, शिवा ने जीता। संस्थापक पुरुषोत्तम, अध्यक्ष जयचंद, रश्मि, मोहित, पूजा, दीपिका, सुंदर पाल, विजय, योगेश, अंजू रहे।
अमीनगर सराय क्षेत्र में आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं ने बाल दिवस पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं। इसमें धनराज जैन, प्रधानाचार्य अरुण बाला जैन, दिनेश जैन, साधना यादव, अनीता आदि रहे। सिंघावली अहीर गांव स्थित दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल बाल दिवस मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें अर्जुन शर्मा, रुचि शर्मा, सोमदत्त आदि रहे। चांदीनगर क्षेत्र के गांव पांची में स्थित एमजीएस अल अमन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें प्रबंधक सलतंत पंवार, प्रधानाचार्या गुलिस्ता मुमताज आदि रहे।
दोघट क्षेत्र में नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। हरपाल सिंह ने यज्ञ का महत्व समझाया और सभी छात्रों से नशा न अपनाने का संकल्प कराया। प्रधानाचार्य रुकम पाल सिंह यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह व उनकी पत्नी कुमकुम ने जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े बांटे। इसमें सतीश कुमार, अरविंद कुमार, प्रशांत, सुशील कुमार, राजीव कुमार प्रधान, सीमा, मीरा, दीपा, आरजू आदि रहे।