फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों में मारपीट के प्रकरण ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों में मारपीट के प्रकरण ने तूल पकड़ा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षकों के बीच मारपीट के मामले में शुक्रवार को एक गुट के शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य काफी संख्या में कॉलेज पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं का कहना है कि कॉलेज के सहायक अध्यापक मंजीत वर्मा के साथ विद्यालय में तैनात एक शिक्षक सतवीर सिंह ने मारपीट की है। यह निंदनीय है। उन्होंने मारपीट करने वाले शिक्षक सतवीर सिंह की आगामी 21 अगस्त तक गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, देवेंद्र सिंह, अरूण, सुरेंद्र पाल, देवपाल सिंह मान, सुदेश, सुधीर, राजेश, संजय, बिजेंद्र, योगेश, जगदीश प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, घायल शिक्षक मंजीत वर्मा के पक्ष में वीर स्मारक इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने भी धर्मेंद्र खोखर एवं शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर के पक्ष मेें एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और मारपीट करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध मेें प्रधानाचार्य यशपाल सिंह शास्त्री से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि धरने पर मौजूद शिक्षकों के बीच पहुंचकर धरना स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन वे धरने से उठने को तैयार नहीं है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षण कार्य हुआ ठप
बड़ौत। शिक्षकों के बीच हुई मारपीट के मामले मेें एक गुट के शिक्षकों द्वारा शुरू किया गया धरना के बाद शिक्षण कार्य ठप हो गया। बच्चे क्लास मेें शिक्षकों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई शिक्षक क्लास मेें नहीं पहुंचे। इसको लेकर अभिभावकों व बच्चों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें