चुनाव स्थगित
बड़ौत। राष्टीय इंटर कॉलेज शबगा के तीन सितंबर को प्रस्तावित चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इस चुनाव को लेकर वेदपाल पंवार ने डिप्टी रजिस्टर फर्म्स सोसायटी को शिकायत की थी। इसमें कुछ आजीवन सदस्याें के सत्यापन का हवाला देते हुए डीआईओएस ने चुनाव स्थगित कर दिया। इसकी आगामी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।