फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरौल में 18 और बड़ौत नगर में एक को बिजली चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने शनिवार को बड़ौत नगर और देहात क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बिजरौल गांव में 18 और बड़ौत नगर में एक मकान में बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों में बिजरौल गांव का पूर्व प्रधान भी शामिल है।
विज्ञापन

एमडी के निर्देशों पर शनिवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार के नेतृत्व में सबसे पहले बड़ौत नगर में बुढ़ाना रोड पर चेकिंग की। यहां एक व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इसके बाद टीम ने बिजरौल गांव में पूर्व प्रधान सहित कई को चार से आठ किलोवाट तक बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन सभी के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली चोरी न करें। मीटर से ही बिजली सप्लाई चलाएं। जिन उपभोक्ताओं ने अपने घरों पर एसी लगा रखा है, वे उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर आकर लोड बढ़वाएं। समय पर बिजली बिल जमा कराएं। उधर, एक्सईएन बागपत अमर सिंह, एसडीओ गोपाल, जेई गणेश व मनोज गुप्ता ने बागपत में माता कॉलोनी, काली मंदिर के पास लोगों को बिजली चोरी न करने की अपील की। साथ ही समय पर पर बिल जमा कराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें