फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक रोवर्स एंड रेंजर्स समागम 2019 शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन महाविद्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड 2019 (प्रादेशिक रोवर्स एंड रेंजर्स समागम 2019) का तीन दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय समागम कार्यक्रम की शुरू हो गया है। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस तीन दिवसीय समागम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डीके जैन जी ने किया। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड का अंतर विश्वविद्यालय समागम कार्यक्रम में जौनपुर विश्वविद्यालय, झांसी विश्वविद्यालय ,आगरा विश्वविद्यालय, कानपुर विश्वविद्यालय ,बनारस विश्वविद्यालय एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की टीम दिगंबर जैन कॉलेज परिसर में आ चुकी है। इसमें सर्वप्रथम डॉ. महेश कुमार मुछाल एवं डॉ. किरन गर्ग जी के निर्देशन में ध्वज शिष्टाचार हुआ। इसके बाद डॉ. किरन गर्ग के निदेशन में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसके पश्चात तंबू निर्माण, पाइनरिंग प्रोजेक्ट रेस्टोरेशन की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक सचिव डा.ॅ महेश कुमार मुछाल ने बताया कि दिगंबर जैन महाविद्यालय को प्रथम बार अंतर विश्वविद्यालय समागम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आमतौर पर यह समागम विश्वविद्यालय द्वारा ही आयोजित कराया जाता है, किंतु कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह के प्रयास से उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड का अंतर विश्वविद्यालय समागम कार्यक्रम दिगंबर जैन कॉलेज में हो रहा है। इस दौरान प्रतिभागियों ने डॉ. धर्मेंद्र के निर्देशन में शहर के मुख्य मार्गों पर मार्च पास्ट किया। इस मौके पर डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. सुनीता, डॉ. किरन गर्ग, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. दीपक जैन. डॉ. विनोद कश्यप ,नीरज ,सचिन विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें