बड़ौत (बागपत)। सांसद कार्यालय पत्थर मंडी पर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के जीवन पर चर्चा की और प्रसाद वितरण कर गुलाब का फूल दिया जाएगा। अध्यक्षता सुरेंद्र तोमर ने की। संचालन रवि और मनोज कटारिया ने संयुक्त रूप से किया। इसमेें लोकसभा सभा मीडिया प्रभारी पवन, प्रवीण, चरण सिंह, मित्रपाल, श्रवण जैन, डॉ. प्रवीण जैन, रामबीर सिंह, प्रभात तोमर, ललित, नवाब सिंह, संदीप आदि रहे।
बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन व श्री सांई महाविद्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इसमें विकास, शिवदत्त, विपुल जैन, राज कुमार, अर्चना, पारुल, शालू शर्मा, डॉ. गोबिंद्र, खुशबू चौधरी आदि रहे।