फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें विचार गोष्ठी, वाद विवाद और निबंध प्रतियोगिता हुई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य अटल बिहारी वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन

श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता कराई। निबंध प्रतियोगिता में अंजलि पांचाल प्रथम, तनु पांचाल द्वितीय और निकिता कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मंगलवार को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। इसमें डॉ. राधेश्याम सिंह, वासुदेव, नीरज, आरती, रवि शंकर, सितारा बेगम आदि रहीं।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में विचार गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता एमएम कॉलेज खेकड़ा के राजनीतिक विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा ने की। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसमें डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. तरुण चौहान, दिनेश प्रधान, डॉ. बबली चौहान, डॉ. अनिल, संजय चौहान, डॉ. पूनम चौहान, विनोद, जगत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें