फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से ठंड में हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से रात मेें तापमान गिरने और गत रात्रि हुई बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। घर-घर मलेरिया, वायरल, बुखार व सर्दी, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। यहीं कारण है कि सीएचसी सहित निजी अस्पतालों पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहती है।
नगर और गांवों मलेरिया, वायरल, बुखार व खांसी-जुकाम का जबरदस्त प्रकोप है। क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां वायरल से पीड़ित व्यक्ति न हो। कंपकंपी के साथ आने वाले तेज बुखार के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। एक बार वायरल की चपेट में आने के बाद मरीज को ठीक होने से चार से एक सप्ताह तक का समय लग रहा है। यहीं कारण है कि सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया कि सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार से करीबन प्रतिदिन 400 से 600 मरीज सीएचसी पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
बड़ौत। गत रात्रि हुई बूंदाबंदी से ठंड में ओर इजाफा हो गया है। बुधवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाएं रहे और लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। वहीं हल्की बूंदाबांदी से नगर व क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर अवैध मिट्टी खनन से सड़क पर गिरी मिट्टी से लोगों को फिसलन का सामान करना पड़ा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आसपास हो रहे अवैध मिट्टी खनन के चलते कई बाइक सवार फिसलने से चोटिल भी हुए। वहीं शाम होती ही ठंड के चलते लोग अपने घरों पर दुबक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें