फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन को सफल बनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवन्यू बार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर में हुई। इसमें 13 दिसंबर को होने वाले कवि सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बार के अध्यक्ष वेदपाल सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री आनंद पाल तोमर के संचालन में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में 13 दिसंबर को कवि सम्मेलन होगा। इसमें रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एवं देश के दिग्गज कवि पधार रहे हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं, रालोदियों एवं नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कवि सम्मेलन को सफल बनाए। इसमें श्याम सिंह खोखर, विनेश तोमर, ओमपाल सिंह, वेद पाल सिंह, विरेंद्र वर्मा, यशवीर सिंह राठी, सत्यपाल मान, ईश्वर सिंह, दिनेश मान, सत्येंद्र, जयंत, शकील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें