बड़ौत (बागपत)।
पंचवटी मंदिर में नगर के कर्मकांडी ब्राह्मणों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के मंत्री राजभर और चंद्रशेखर के बयान की निंदा की और इसके विरोध में बाइक रैली निकाली और तहसील पहुंचकर सीओ को ज्ञापन दिया।
बैठक में कर्मकांडी ब्राह्मण मंदिर के पुजारियों और ज्योतिषाचार्य ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर और चंद्रशेखर उर्फ रावण के बयान पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान समाज तोड़ने एवं समाज को जातिवाद में बांटने का कार्य करना है। प्रतिष्ठित पद पर बैठकर ऐसा बयान देना उचित नहीं है। बैठक के बाद उन्होंने नगर में बाइक रैली निकाली जो भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति, संजय मूर्ति, नेहरू प्रतिमा, कोताना रोड होते तहसील पहुंची। वहां उन्होंने सीओ रामानंद कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। इसमें नंदलाल, कुंदन भारद्वाज, आकाश भारद्वाज, भोला, अनुज दीक्षित, फोनू शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनिल, हरिहर, सचिन, रजत, गौरीशंकर, सीताराम, आकाश शर्मा, रवि शंकर, मुन्ना, दिनेश तिवारी, विनोद शर्मा, रमेश शुक्ला, पवन शास्त्री, छोटेलाल, पंकज आदि रहे।