फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बारिश और ओलावृष्टि, आम को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रविवार को दोपहर बाद मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। तेज आंधी चली, इससे पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। कई जगह मार्ग अवरुद्ध रहा। बारिश हुई और ओलावृष्टि से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक नुकसान आम और फलों की अन्य फसलों को होगा। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, आंधी आते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, इससे देर रात तक सुचारु नहीं कराया जा सका था।
विज्ञापन

रविवार को गर्मी से लोगों का जीना मुहाल रहा। दोपहर तीन बजे मौसम ने करवट बदली। आसमान में बादल छा गए। करीब चार बजे धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। आंधी से कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने खुद ही बामुश्किल पेड़ हटाए, इससे बाद रास्ता खुला। मेरठ मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, चमरावल रोड और दोघट मार्ग पर पेड़ उखड़कर गिर गए। इसके अलावा होर्डिंग भी टूट गए। कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रात करीब नौ बजे तक तीन मिमी बरसात हुई है। आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

आम की फसल को नुकसान
चांदीनगर। तेज हवा चलने से आम की फसल को नुकसान हुआ है। रटौल क्षेत्र के आम उत्पादकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। हवा के चलते कच्ची फसल टूटकर गिर गई।
विज्ञापन


पेड़ गिरा, दो कार सवार घायल
दोघट। कस्बे में जगबीर के घर का पेड़ टूटकर गिर बिजली की लाइन पर गिर गया। लाइन पर पेड़ गिरने से खंभे टूट गए। यह खंभे गले से गुजर रही कार पर जा गिरे, इससे कार सवार युवक संदीप और कुलदीप घायल हो गए। इसके अलावा एक मवेशी भी घायल हुआ। कान्हड़ दोघट मार्ग पर आवागमन कई घंटे तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें