फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहत के बिना ही कर दिया सड़क का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण बिना ही सड़क का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन

बागपत। चांदीनगर क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहण किए बिना मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उन्हें जमीन का उचित मुआवजा दिलाया जाए।
शनिवार को किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उनकी जमीनों को अधिग्रहण किए बिना ही बंथला-ढिकौली मार्ग का लोक निर्माण विभाग की और से चौड़ीकारण किया जा रहा है। इसे लेकर कृषकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से हो इसके पक्षधर हैं, लेकिन उनका नुकसान बिना अनुमति के किया जाए, वे इसे वह सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को बताया कि भगौट, भेड़ापुर, रटौल, लहचौडऱा, मबारिकपुर, बड़ागांव, खेला, पांची, ढिकौली और पिलाना गांवों में रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इन गांवों के किसानों को मुआवजा दिया जाए। चेतावनी भी जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो वह अपने-अपने खेतों में रोड का निर्माण नहीं होने देंगे। इस संबंध में मंडलायुक्त, प्रमुख सचिव, मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से भी इसकी शिकायत करेंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भगौट प्रधान अजीत सिंह, प्रवीण, धर्म सिंह, संतराम, अतर सिंह, राहुल, मंगल सिंह, हमीद, नजाकत, अशोक कुमार, करतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें