बागपत। बुधवार को जिला एथलेटिक संघ के सचिव जगसोरण सिंह आर्य ने बताया कि खेकड़ा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात अप्रैल को जूनियर और सब जूनियर एथलेटिक का ट्रायल होगा, जिसमें 14, 16 और 18 वर्षीय बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और फोटो जरूर लाए।
बीपीएल के लिए पंजीकरण शुरू
बागपत। बीपीएल लीग के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चौथे संस्करण के लिए टूर्नामेंट होगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्रिकेट खिलाड़ी एसपीआरसी क्रिकेट एकेडमी और एनएस क्रिकेट एकेडमी में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न मैदान में मैच खेले जाएंगे। सफेद रंग की गेंद और रंगीन ड्रेस में सभी क्रिकेट की प्रतियोगिताएं होगी। इसकी जिम्मेदारी रामवीर को सौंपी गई है।