फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में सहयोग करें धर्म गुरू- सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग ने धर्म गुरुओं की बैठक की। इसमें सीएमओ ने कहा धर्म गुरू स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग करें। ताकि जिले का हर नागरिक स्वस्थ रहे।
विज्ञापन

धर्म गुरुओं की बैठक में सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कुछ शहर ही नहीं बल्कि जिले कई कॉलोनी और गांव ऐसे हैं पर लोग बच्चों को टीका नहीं लगाने देते हैं। उनके मन में गलत धारणाएं पैदा कर दी गई है। इन्हीं धारणाओं को धर्म गुरू ही दूर कर सकते हैं, क्योंकि समाज का जुड़ाव उनसे बना रहता है। गर्भवती महिला या बच्चे को टीकाकरण न होने से विभिन्न बीमारियां हो जाती है, जिससे जान जाने का खतरा रहता है। सभी को इसके प्रति जागरूक होना होगा। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा राष्ट्रीय स्वास्थ्य के मुख्य उद्देश देश में मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। प्रजनन दर को नियंत्रण करना है। धर्म गुरू समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इस कारण वे अपने आचार-विचार से स्वास्थ्य कार्यक्रमों नियमित टीकाकरण कार्यक्रम परिवार का नियोजन, राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न रोग नियंत्रण, एड्स ओर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। इसमें शहर काजी हबीबूर्रहमान, डॉ. मुकेश उपाध्याय, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. यतीश कुमार, डॉ. अरविंद मलिक, डॉ. अतुल बंसल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. दिग्विजय, प्रमोद, आस मोहम्मद त्यागी, इमरान, सुधीर कुमार सहित धर्म गुरू और कोर एडरा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें