फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी का सिरप न मिलने पर मरीजों का सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीएचसी में बुधवार को खांसी का सिरप सहित अन्य कई दवा नहीं मिलने पर मरीजों का पारा चढ़ गया। उन्होंने विरोध कर हंगामा किया।
मरीजों ने कहा पिछले एक माह से खांसी की सिरप, दर्द की दवा लेने के लिए सीएचसी का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण मरीज परेशान हैं। मरीजों ने कहा सीएचसी से आवश्यकता अनुसार दवा न मिलने के कारण नगर और देहात के निजी अस्पतालों तथा चिकित्सकों के यहां पर इलाज कराना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर उन्हें विरोध जताना पड़ा। आक्रोश जताने वालों में संजीव, सतेंद्र, अशोक, दीपक, अंकित, प्रमोद, सुमित, इमरान, जावेद, अमरपाल आदि रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ.. मुकेश उपाध्याय ने कहा सीएचसी में खांसी की गोली तो है, लेकिन सिरप खत्म हो चुका है। दर्द की भी गोलियां उपलब्ध हैं, लेकिन ट्यूब खत्म हो चुकी है, जल्द ही अन्य दवां भी सीएचसी पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें