बड़ौत (बागपत)।
नेहरू रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के जन्म व तप कल्याणक के अवसर पर एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज के सानिध्य में पार्श्वनाथ विधान धूमधाम से मनाया गया ।
विधान का शुभारंभ जिनेंद्र भगवान के अभिषेक, शांति धारा और नित्य नियम पूजा के साथ हुआ। विधान की क्रियाएं संदीप जैन, प्रदीप जैन, नरेश चंद जैन ने कर्राई। विधान में पीत वस्त्र धारण किए इंद्र-इंद्राणियों ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विधान में सौ धर्म इंद्र दीपक जैन, कुबेर विनय जैन, यज्ञ नायक अनिल कुमार जैन, संजय जैन ईशान इंद्र रहे। एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने कहा बच्चों में संस्कारों का संचार करें। अच्छे संस्कार से ही उन्हें बुराइयों से बचाया जा सकता है। विधान में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुशील कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, मंत्री अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष आनंद जैन, संजय जैन, वीर सैन जैन, नेम चंद जैन, सुभाष जैन आदि का सहयोग रहा। इससे पूर्व मंदिर में संदीप जैन और प्रदीप जैन के निर्देशन में भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान पार्श्वनाथ के पालना झूलाने का रहा। भगवान का सर्व प्रथम पालना झुलाने का सौभाग्य मनोज जैन व उनके परिवार को मिला।