फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचर्य जीवन की नीव - प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर एसोसिएशन और एस्रो बड़ौत के तत्वावधान में आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली में युवा चरित्र निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा ब्रह्मचर्य जीवन की नींव है। मन और इंद्रियों पर संयम करके वीर्य आदि शारीरिक शक्तियों की रक्षा करना, वेद आदि सत्य शास्त्रों को पढ़ना और ईश्वर की उपासना करना ब्रह्मचारी का प्रमुख कर्तव्य है। मन, वाणी, शरीर एवं कर्म के द्वारा सभी अवस्थाओं में सब जगह संयम करना ही ब्रह्मचर्य है। संजय राणा ने कहा कि वर्तमान में प्रकृति की सुरक्षा अति आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सचेत कर हुए विशेष सतर्कता बरतने पर बल दिया। डॉ. ओमवीर सिंह आर्य ने महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा समाज व महिलाओं के प्रति किए कार्यों पर प्रकाश डाला। जयवीर सिंह बाछौड़ ने भी संबोधित किया। छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तरी की। इसमें कक्षा 10 के छात्र आकाश मान, कक्षा 9 के छात्र मोहित, कक्षा 8 के रवि, कक्षा 11 की छात्रा मानसी आदि ने प्रश्नों के सही उत्तर दिए। इसमें प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, विनीता, डॉ. अरविंद तोमर, जल सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें