बागपत। अरमान राज फिल्म के बैनर तले रीवर पार्क सहित शहर के विभिन्न मोहल्ले में %कोठी बंगला’ हरियाणवी गीत की शूटिंग हुई। इसमें क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी अभिनय का शानदार परिचय दिया। गीत के बोल कलाकारों ने एक्टिंग की। शूटिंग को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ गई। डायरेक्टर को कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी। काफी समझाने के बाद लोग को हटाया गया। इसके बाद गीत को शूट किया गया। एक्टर शाबू अब्बासी ने बताया कि वह कई एलबम में काम कर चुके हैं। इसके बाद देहाती फिल्मों में भी काम की तलाश रहेगी। मौका मिला तो बॉलीवुड में भी किस्मत आजमानी है। मुख्य कलाकार जोया खान, इरशाद राजा ने भी किरदार निभाया है। डायरेक्टर अरमान राज ने बताया कि गीत को बहुत जल्दी पूरा करा दिया जाएगा।