फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दलित बच्चों को बांधे रक्षा सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलित बच्चों के हाथों में रक्षासूत्र बांधा और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार भी दिए।
भाजपा के बिनौली मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी के नेतृत्व में भाजपा नेता पुष्पेंद्र तोमर, कपिल तोमर, महामंत्री राजीव धामा, सुधीर त्यागी, अरुण धामा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, मास्टर अनीस कुरैशी, श्रवण गिरी आदि बिनौली व बरनावा गांव की दलित बस्ती मेें पहुंचे। वहां पर उन्होंने बच्चों के हाथों मेें रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। बच्चों को उपहार भी बांटे। उधर, बड़ौत के गायत्री देवी कॉलेज के प्रबंधक और भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, चेयरमैन कपिल तोमर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ौत की दलित बस्तियां में भ्रमण कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं और उन्हेें रक्षासूत्र बांधकर उनके विकास व बेरोजगारी दूर करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत के गुराना रोड पर हिंदू - मुस्लिम एकता के तहत रक्षा बंधन कार्यक्रम हुआ, इसकी अध्यक्षता नूर मलिक ने की। संचालन नदीम ने किया। इस दौरान नूर मलिक ने कहा प्राचीन काल से ही बागपत जनपद का बड़ौत शहर हिंदू - मुस्लिम एकता का परिचय देता आया है। हिंदू त्योहारों मेें मुस्लिम भाइयों ने बढ़ चढ़ कर भागेदारी दी तो हिंदू भाइयों ने मुस्लिम त्योहारों मेें। चाहे कितना भी दंगा भड़क जाए, लेकिन बड़ौत और बागपत जनपद में हिंदू-मुस्लिम एकता हमेशा कायम रहेगी। इस दौरान नूर मलिक ने हिंदू बहन मीनू शर्मा से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य मेें राखी बंधवाकर हिंदू - मुस्लिम एकता का परिचय दिया और बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसमें मास्टर ब्रजपाल शर्मा, सुनील, वकील, रिजवान मलिक, जोगेंद्र, जोगेंद्र, हारुण, इदरीश, राजू, मामू मलिक, आंसु मुल्तानी, हरपाल सिंह, रोहित कश्यप, नदीम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें