बागपत। खुले में शौच करने वाले लोगों की जांच और सत्यापन के लिए 16 अफसरों को बड़ौत, बागपत, पिलाना और खेकड़ा की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया टीम के सदस्य अधिकारी गांवों की बस्तियों में जाकर ग्रामवासियों से वार्ता कर देखेंगे खुले में शौच करने कौन-कौन जाता है। इसके अलावा स्कूल और आंगनबाड़ी के शौचालय की सत्यापन करेंगे। इस टीम में एसडीएम बड़ौत को गूंगा खेड़ी, बीएसए योगराज सिंह को चौबली, प्राचार्य डायट जागोस, जिला समन्वयक जितेंद्र वर्मा बरसिया, जल निगम के अधिशासी अभियंता मातननगर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी घटौली, जिला पशु चिकित्साधिकारी रामनगर, भूमि संरक्षण अधिकारी बढ़ी नंगला, जिला बचत अधिकारी फतेहपुर पुट्ठी, एसडीएम बागपत ब्राह्मण पुट्ठी, डीडीओ खेड़की, डीएसओ निरोजपुर एम्मा, एसडीएम खेकड़ा सुभानपुर, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल सहवानपुर, डीसीओ दादरी, परियोजना निदेशक पलड़ी को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी।