भारत को स्वच्छ बनाना हर भारतीय का कर्तव्य : सीडीओ
दोघट/ दाहा (बागपत)। स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद आदर्श गांव पलड़ी में गौरव यात्रा निकाली गई। इसमें सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन में भागीदारी करना हर भारतीय का कर्तव्य है।
गौरव यात्रा जनता इंटर कॉलेज पलड़ी से शुरू होकर दाहा-बरनावा मार्ग, आजमपुर-मुलसम मार्ग, प्राथमिक विद्यालय मार्ग होते वापस इंटर कॉलेज पहुंची। गौरव यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली। इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना हम सभी देश वासियों की जिम्मेदारी है। अपने बच्चों को खुले में शौच करने से रोके, ताकि खुले में शौच करने से बीमारी फैलने से रोका जा सके। कार्यक्रम में खुले में शौच करने से रोके दस बच्चों को पुरस्कृत किया। सांसद की पत्नी अलका तोमर, डीडीओ हुबलाल, पीडी (डीआरडीए) मोहन लाल पटेल, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, नरेंद्र उज्ज्वल, प्रधान कुसुमलता, ग्राम पंचायत सचिव प्रवेंद्र तोमर, अनिल वर्मा के अलावा शील गंगे, राजवीर, मोनू, प्रवीण, राम गोपाल, शिवकुमार, रघुनाथ, श्रीपाल, गौरव, दीपक, राकेश, आकाश, दिनेश आदि रहे।