बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने कहा समाज में भाईचारा रहना चाहिए। शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी है।
विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला एकीकरण समिति की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय एकता भाईचारा तथा लोकतंत्र की भावना, सांप्रदायिक एकता का वातावरण निरंतर कायम रहना चाहिए। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा आपसी भाईचारे से ही देश आगे बढ़ता है। ईद और दीवाली जैसे त्योहारों से मिलकर मनाए। डीआईओएस को निर्देश दिए विद्यालय में प्रार्थना के समय नैतिक और सामाजिक शिक्षा अवश्य दी जाए। प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण के लिए सीडीओ मांग की जनपद को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इसमें डीडीओ हुब लाल, अजीत गोयल, राधेश्याम शर्मा, संतोष तोमर, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, हरिपाल सिंह मौजूद रहे।