फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर दिया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर बल दिया
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। चौधरी चरण सिह समाज सुधार मंच के तत्वावधान मेें बिनौली गांव के शिव मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित गोष्ठी में कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर बल दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी मेें मंच के अध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा समाज मेें कन्या भ्रूण हत्या जैसी जघन्य बुराई तेजी से बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाना बहुत आवश्यक है। हमें लोगों को इसके प्रति जागरूक कर उन्हें संकल्प दिलाना होगा। डॉ. देवेंद्र सोलंकी ने कहा बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा युवा पीढ़ी को नशाखोरी और अपराध से बचाकर सही राह दिखानी होगी। इसके लिए बुजुर्ग भी आगे आएं। चेयरमैन अमीनगर सराय मांगेराम यादव ने समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द कायम करने के लिए मुहिम चलाने की अपील की। इसकी अध्यक्षता मांगेराम यादव और संचालन ब्रजपाल शास्त्री ने किया। इसमें डॉ. कृपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली, ब्रजमोहन शास्त्री, श्रीपाल धामा, संजय प्रधान, राजपाल सिंह, विनोद तोमर, कपिल सोलंकी, रामफल प्रधान, पप्पी धामा, विनय, रणवीर, शिवचरण, देशपाल आर्य, नवाब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें